सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के संग्रहण एवं बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से 25.47 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 9,924 रुपये आंकी गई है।
जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्थानों से 25.47 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 9,924 रुपये बताई गई है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में वृत्त सरई की टीम ने ग्राम भरसेडी, पापल और बंजारी में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भरसेडी निवासी रामनरेश यादव के किराना दुकान एवं मकान से 16.11 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। वहीं पापल और बंजारी में सोना जायसवाल तथा मुकेश भुंजवा के किराना दुकानों से 9.36 बल्क लीटर देशी शराब जब्त की गई। तीनों मामलों में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।







