best news portal development company in india

बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में खाई में पलटा कोयला ट्रक

SHARE:

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम जोगनी स्थित खाखन पुल के पास NH-39 पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिंगरौली से सीधी की ओर जा रहा कोयला लोड ट्रक दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।

जिले के NH-39 पर जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम जोगनी स्थित खाखन पुल के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिंगरौली से सीधी की ओर जा रहा कोयला लोड ट्रक दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक वाहन के केबिन में फंस गया, जिसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही जियावन पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवारों को बचाने के दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक खाई में जा गिरा। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक NH-39 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं खाखन पुल के पास लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Leave a Comment