best news portal development company in india

एनसीएल की ‘नन्हा सा दिल’ पहल से प्रांजली को मिला नया जीवन

SHARE:

सिंगरौली। सरई गांव की छह वर्षीय प्रांजली प्रजापति की जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब मामूली खेलकूद और दौड़-भाग भी उसके लिए मुश्किल बन गई थी। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रांजली जल्दी थक जाती थी और अक्सर बीमार रहती थी। सीमित आय वाले उसके माता-पिता बीमारी का कारण भी नहीं जान पा रहे थे और महंगे इलाज की कल्पना करना भी उनके लिए संभव नहीं था।

एनसीएल की सीएसआर परियोजना ‘नन्हा सा दिल’ ने सिंगरौली जिले के सरई गांव की छह वर्षीय बालिका प्रांजली प्रजापति को नया जीवन दिया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रांजली लंबे समय से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसका उपचार संभव नहीं हो पा रहा था। गांव में आयोजित हृदय जांच शिविर के दौरान चिकित्सकों ने उसके दिल में छेद होने की पहचान की। इसके बाद ‘नन्हा सा दिल-एनसीएल’ परियोजना के तहत हरियाणा के पलवल स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में उसका निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया। यात्रा, आवास, उपचार और देखभाल सहित पूरा खर्च एनसीएल ने वहन किया। सफल सर्जरी के बाद प्रांजली अब पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य बच्चों की तरह स्कूल जाने के साथ खेलकूद में भी हिस्सा ले रही है। एनसीएल के अनुसार इस परियोजना के तहत पिछले एक वर्ष में 38 हजार से अधिक बच्चों की जांच की गई है तथा 255 बच्चों की निःशुल्क हृदय सर्जरी कराई जा चुकी है। यह पहल सिंगरौली, सीधी और सोनभद्र के ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में बाल हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बन रही है।

Leave a Comment