best news portal development company in india

युवा संगम रोजगार मेले में 126 युवाओं का चयन, 57 को मिले ऑफर लेटर

SHARE:

सिंगरौली। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई सिंगरौली में आयोजित “युवा संगम- रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला” युवाओं के लिए उम्मीदों का मंच साबित हुआ।

मेले में विभिन्न निजी कंपनियों ने प्रतिभागियों का साक्षात्कार लेकर 126 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया। कार्यक्रम के दौरान 57 युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए ऑफर लेटर प्रदान किए गए, जबकि 56 अभ्यर्थियों की करियर काउंसिलिंग कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। चयनित अभ्यर्थियों में 9 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। रोजगार मेले में जिले के बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन किए। इस दौरान युवाओं को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप योजना, स्वरोजगार योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले को युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

Leave a Comment