सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के सुजहर जंगल में बुधवार को एक महिला का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बांधा निवासी सुनीता यादव के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता बताई जा रही थीं।
जिले के जियावन थाना क्षेत्र के सुजहर जंगल में बुधवार को एक महिला का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बांधा निवासी सुनीता यादव के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता थीं और जिनकी गुमशुदगी थाने में दर्ज थी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।






