सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजासरई गांव में एक दर्दनाक हादसे में सांप के डसने से एक बालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हजरत अली (पिता अब्दुल नईम) घर में चारपाई पर सो रहा था, तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया।
जिले के जियावन थाना क्षेत्र के राजासरई गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में चारपाई पर सो रहे मासूम हजरत अली को देर रात सांप ने डस लिया। परिजन उसे आनन-फानन में चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच मे जुट गई है।






