best news portal development company in india

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त।

SHARE:

सिंगरौली। जिले में खनिज संसाधनों के संरक्षण और अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया की टीम ने निरीक्षण अभियान चलाकर अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त चार वाहनों को जब्त किया है।

जिले में खनिज संपदा के संरक्षण और वैधानिक खनिज परिवहन को बढ़ावा देने के लिए खनिज विभाग लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। विभाग की सतर्क निगरानी और नियमित जांच के चलते अवैध खनिज परिवहन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP66A4891 को बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर माड़ा थाना में खड़ा कराया गया। वहीं ग्राम जैतपुर से बिना नंबर की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना वैध पास के बोल्डर परिवहन करते पकड़ा गया, जिसे जयंत पुलिस चौकी में सुरक्षित रखा गया। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP66A1557 को भी बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया। वहीं एक बिना नंबर के डंपर को अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर नवानगर थाना में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। खनिज विभाग ने कुल चार वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया है। विभाग की इस पहल से न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित हो रहा है, बल्कि खनिज संसाधनों के संरक्षण और शासन को होने वाले राजस्व नुकसान को भी रोका जा रहा है।

Leave a Comment