best news portal development company in india

‘PR से नहीं, हिट फिल्मों से बनते हैं सुपरस्टार’, अमीषा पटेल का बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर तंज

SHARE:

बॉलीवुड। बॉलीवुड  अभिनेत्री Ameesha Patel ने सोशल मीडिया पर युवा अभिनेत्रियों और उनके पीआर गेम्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अमीषा ने कहा कि आज कई अभिनेत्रियां बिना बड़ी हिट दिए खुद को नंबर-1 और सुपरस्टार कहलवाने में लगी हैं।

अमीषा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जिन अभिनेत्रियों ने अब तक 200 करोड़ क्लब की एक भी फिल्म नहीं दी, वे अपनी पीआर टीम के जरिए खुद को टॉप स्टार साबित करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब 100 करोड़ की कमाई कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। अभिनेत्री ने लिखा, “अपने आप को सुपरस्टार तभी कहो जब आपके काम ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा हो। पीआर गेम्स से सुपरस्टार बनने की कोशिश बंद करो… यही कड़वी सच्चाई है।” इसके साथ ही अमीषा ने अपनी सुपरहिट फिल्मों Kaho Naa… Pyaar Hai, Gadar: Ek Prem Katha और Gadar 2 का जिक्र करते हुए कहा कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक साबित हुई हैं और सबसे ज्यादा फुटफॉल हासिल कर चुकी हैं। हाल ही में अमीषा उस वक्त भी चर्चा में आई थीं जब न्यूयॉर्क से मुंबई लौटते समय मिसाइल हमलों के चलते उनकी फ्लाइट को दुबई की बजाय मस्कट डायवर्ट करना पड़ा था। अभिनेत्री ने यात्रा के दौरान हुई परेशानी को लेकर भी सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर की थी। अब उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि आखिर अभिनेत्री का निशाना किस स्टार की ओर था।

Leave a Comment