best news portal development company in india

‘पाप का मीटर’ या प्रकृति का खेल? वसुधारा झरने को लेकर रहस्य बरकरार

SHARE:

नेशनल डेस्क। वसुधारा झरना एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद इस झरने को लेकर लोगों के बीच आस्था और अंधविश्वास की बहस तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि इस झरने का पानी हर किसी पर नहीं गिरता, बल्कि केवल “पाप रहित” लोगों को ही भिगोता है।

वसुधारा झरना को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। वायरल वीडियो और दावों में कहा जा रहा है कि इस झरने का पानी हर किसी पर नहीं गिरता, बल्कि केवल “पाप रहित” लोगों को ही भिगोता है। बताया जाता है कि बद्रीनाथ से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित यह झरना अपनी अनोखी विशेषता के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति पापी है तो झरने के नीचे खड़े होने पर भी वह सूखा रह जाता है, जबकि “निर्दोष” व्यक्ति पूरी तरह भीग जाता है। धार्मिक दृष्टि से भी इस स्थान का महत्व बताया जाता है। मान्यता है कि सहदेव ने इसी क्षेत्र में अपने प्राण त्यागे थे। साथ ही यह भी कहा जाता है कि झरने का पानी जड़ी-बूटियों से होकर गुजरता है, जिससे उसमें औषधीय गुण मौजूद होते हैं। हालांकि, वैज्ञानिक इस दावे को प्राकृतिक घटना मानते हैं। उनके अनुसार, ऊंचाई से गिरते पानी पर तेज हवाओं का असर पड़ता है, जिससे पानी की धार बिखर जाती है और नीचे खड़े व्यक्ति तक सीधे नहीं पहुंच पाती।

Leave a Comment