best news portal development company in india

शादी में ‘थूक वाली रोटी’ का वीडियो वायरल, हापुड़ में आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

हापुड़। जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान तंदूर में रोटी बनाते समय उस पर थूक लगाने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जिले के के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान एक युवक द्वारा तंदूर में रोटी बनाते समय उस पर थूक लगाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को मुक्तेश्वरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में यह घटना हुई। वायरल वीडियो में युवक रोटी बनाते समय उस पर थूक लगाता दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान नसीमउद्दीन के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मुनीश प्रताप ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment