मनोरंजन। निर्माता Namit Malhotra की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् अपनी पहली झलक से ही सुर्खियों में आ गई है। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसकी शुरुआत पारंपरिक राम-रावण युद्ध से नहीं, बल्कि उससे पहले की एक अहम पौराणिक घटना से होगी, जो कहानी को नया आयाम देती है।

निर्माता Namit Malhotra की मेगा बजट फिल्म रामायणम् अपनी अलग कहानी और भव्य प्रस्तुति को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म की शुरुआत पारंपरिक राम-रावण युद्ध से नहीं, बल्कि उससे पहले की एक अहम पौराणिक घटना—रावण और कुबेर के बीच संघर्ष—से होगी। Nitesh Tiwari के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को Prime Focus Studios, DNEG और Monster Mind Creations के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म का स्केल बेहद विशाल है और इसका ओपनिंग वॉर सीक्वेंस इसकी सबसे बड़ी खासियतों में शामिल होगा।
कहानी उस समय की है जब रावण ने लंका पर कब्जा कर अपने सौतेले भाई कुबेर को बेदखल कर दिया था। इसके बाद सत्ता की लालसा में रावण, कुबेर का पीछा करते हुए कैलाश पर्वत के पास स्थित अलकापुरी तक पहुंचता है, जहां दोनों के बीच एक भव्य युद्ध देखने को मिलेगा।
फिल्म का यह शुरुआती युद्ध दृश्य दर्शकों को शुरुआत से ही कहानी में बांधने का काम करेगा। साथ ही, इसमें रावण के किरदार को एक जटिल और महत्वाकांक्षी व्यक्तित्व के रूप में दिखाया जाएगा, जो पारंपरिक छवि से अलग नजर आएगा। रामायणम् को वैश्विक स्तर पर पेश करने की तैयारी है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी—पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में। खास बात यह है कि इसे IMAX फॉर्मेट में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव मिलेगा।







