best news portal development company in india

मऊगंज में घरेलू विवाद ने ली जान: बहू के हमले से ससुर की मौत

SHARE:

मऊगंज। जिले के लौर थाना क्षेत्र के भगतपुरा गांव में एक घरेलू विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि एक बुजुर्ग की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार घर में सास-बहू के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान बहू पुष्पा साकेत मोबाइल से वीडियो बना रही थी। तभी ससुर जगदीश साकेत मौके पर पहुंचे और उन्होंने बहू का मोबाइल छीन लिया। बस यहीं से मामला और भड़क उठा। बताया जा रहा है कि बहू और ससुर के बीच तीखी झड़प हुई। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि बहू ने ससुर को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी और खून की उल्टियां होने लगीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें देवतालाब के निजी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही 75 वर्षीय जगदीश साकेत ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment