। डिजिटल दौर में फिल्मों और वेब सीरीज का इंतजार अब लंबा नहीं रह गया है। थिएटर में रिलीज के कुछ ही समय बाद दर्शकों को उनका पसंदीदा कंटेंट OTT प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाता है। इसी कड़ी में इस हफ्ते भी कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं और कुछ रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।
थिएटर के बाद अब दर्शकों की नजर सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर टिक जाती है, जहां हर हफ्ते नई फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार रहती है। इस बार भी OTT पर कंटेंट का जबरदस्त तड़का लगा है, जिसमें एक्शन, सस्पेंस, रोमांस और क्राइम का फुल डोज देखने को मिल रहा है।
मार्वल यूनिवर्स के फैंस के लिए Daredevil: Born Again Season 2 बड़ी सौगात बनकर आई है, जो Jio Hotstar पर स्ट्रीम हो रही है। ‘मैट मर्डॉक’ का डार्क और इंटेंस अंदाज इस बार कहानी को और ज्यादा गहराई देता है। वहीं, सस्पेंस और डार्क कॉमेडी का मजा लेना है तो Bait आपके लिए परफेक्ट है। Amazon Prime Video पर उपलब्ध इस सीरीज में Riz Ahmed की शानदार एक्टिंग देखने को मिलती है।
क्राइम और मिस्ट्री की दुनिया में ले जाने वाली Detective Hole 26 मार्च से Netflix पर दर्शकों को बांधे हुए है। ओस्लो की मर्डर मिस्ट्री और टीम के अंदर चल रही साजिशें इसे खास बनाती हैं। 27 मार्च को Kattan Jio Hotstar पर रिलीज हो रही है। Vijay Sethupathi की दमदार मौजूदगी और सस्पेंस से भरी कहानी इसे देखने लायक बनाती है।
रोमांस और एक्शन का तड़का लिए O Romeo भी Amazon Prime Video पर दस्तक दे रही है, जिसमें Shahid Kapoor और Tripti Dimri की जोड़ी आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा Mardaani 3 में Rani Mukerji एक बार फिर दमदार पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म Netflix पर रिलीज होकर क्राइम और एक्शन का हाई वोल्टेज ड्रामा पेश करेगी। कुल मिलाकर, इस हफ्ते OTT पर कंटेंट की ऐसी बारिश हुई है कि हर दर्शक को अपनी पसंद का कुछ न कुछ जरूर मिल जाएगा। अब बस पॉपकॉर्न तैयार रखें और घर बैठे एंटरटेनमेंट का पूरा मजा लें।







