best news portal development company in india

बस बनी आग का गोला: आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, 14 जिंदा जले, 23 घायल

SHARE:

आंध्र प्रदेश।  मरकापुरम जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायवरम के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर ही 14 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलभर में आग का गोला बन गई। बस में सवार यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 23 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के मुताबिक, हरिकृष्णा ट्रैवल्स की यह बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। हादसा सुबह करीब 6 बजे रायवरम के पास हुआ। आग पर काबू पाने में दमकल की टीम को करीब तीन घंटे लग गए। मरकापुरम के एसपी वी. हर्षवर्धन राजू के अनुसार, घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कई की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादसे पर एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

Leave a Comment