बुलंदशहर। जिले के मिर्जापुर गांव में शनिवार सुबह एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। क्रिकेट खेलते समय 10 वर्षीय मासूम ऋषभ निर्माणाधीन मकान के पिलर पर गिर गया, जहां से निकला लोहे का सरिया उसके सीने को चीरते हुए गले के आर-पार निकल गया। इसके बावजूद बच्चा होश में रहा और लगातार परिजनों से बात करता रहा।
जिले के मिर्जापुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। क्रिकेट खेलते समय 10 वर्षीय मासूम ऋषभ निर्माणाधीन मकान के पिलर पर गिर गया, जहां निकला लोहे का सरिया उसके सीने को चीरते हुए गले के आर-पार निकल गया। हैरानी की बात यह रही कि इतनी गंभीर चोट के बावजूद बच्चा होश में रहा और लगातार परिजनों से बातचीत करता रहा। जानकारी के मुताबिक, ऋषभ अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गेंद पास के निर्माणाधीन मकान में चली गई। जब वह गेंद लेने अंदर गया तो अचानक पैर फिसलने से सरियों पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिजन तुरंत वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गैस कटर की मदद से पिलर से सरिया काटा और बच्चे को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। करीब 4 फीट लंबे सरिये के साथ ही उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में बच्चे को सफदरजंग अस्पताल भेजा गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार, जिस हिस्से से सरिया आर-पार हुआ, वहां कई महत्वपूर्ण नसें होती हैं, ऐसे में बच्चे का होश में रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है।







