best news portal development company in india

बहराइच में टस्कर हाथी का हमला, बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत से गांव में दहशत

SHARE:

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट रेंज के अंतर्गत भवानीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुवारिया अपनी बकरियों को चराने के लिए घर से निकली थीं, तभी अचानक जंगल से निकले एक टस्कर हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

जिले के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत भवानीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुवारिया अपनी बकरियों को चराने के लिए घर से निकली थीं, तभी अचानक जंगल से निकले एक टस्कर हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला खेत के पास पहुंची ही थीं कि हाथी ने अचानक हमला कर दिया। उन्हें बचने का मौका भी नहीं मिला और हाथी ने पटक-पटककर उनकी हत्या कर दी। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह था—शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला, जिससे हमले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अमले ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment