सिंगरौली। जिले की प्रभारी मंत्री एवं मध्य प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईक ने जयंत स्थित गोलाई बस्ती में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था, स्टॉक की उपलब्धता और दुकान की समग्र व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
जिले की प्रभारी मंत्री एवं मध्य प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईक ने जयंत स्थित गोलाई बस्ती की शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था, स्टॉक की उपलब्धता और दुकान की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान परिसर में साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को साफ-सुथरे वातावरण में बेहतर सेवाएं मिलनी चाहिए।
प्रभारी मंत्री संपतिया उईक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पात्र कार्डधारकों को समय पर और निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मंत्री ने उपस्थित हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।







