best news portal development company in india

नवरात्रि में मां ज्वालामुखी धाम पहुंचीं प्रभारी मंत्री संपतिया उईक, प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद

SHARE:

सिंगरौली। नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उईक ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी देवी मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तिमय माहौल में उन्होंने मां के दर्शन कर जिले और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

नवरात्रि के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उईक ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी देवी मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जिले एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्य पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा संपन्न कराई। पूजा के उपरांत मंत्री को माता की चुनरी एवं प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंत्री संपतिया उईक ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है और मां ज्वालामुखी के दर्शन से उन्हें आत्मिक शांति एवं ऊर्जा की अनुभूति हुई है। उन्होंने कामना की कि मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और मध्य प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे। इस दौरान राज्य मंत्री राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मां ज्वालामुखी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।

Leave a Comment