सिंगरौली। जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला आपूर्ति अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (एलपीजी) ने विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। इस दौरान भारत गैस की बैढ़न एजेंसी सहित अंजली गैस एजेंसी और हरिहर इंडेन, विन्ध्यनगर का जायजा लिया गया।
जिले में एलपीजी गैस वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी ने विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। इस दौरान अंजली गैस एजेंसी, भारत गैस बैढ़न और हरिहर इंडेन, विन्ध्यनगर का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों और उपभोक्ताओं से सीधे बातचीत कर जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने पाया कि अब उपभोक्ता गैस खत्म होते ही तुरंत रीफिल लेने पहुंच रहे हैं, जिससे वितरण प्रक्रिया में तेजी आई है। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी जारी है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के पहुंचने से एजेंसियों के बाहर कतारें देखने को मिलीं। नए नियमों के तहत तय समय सीमा में गैस बुकिंग की व्यवस्था लागू होने से वितरण प्रणाली और अधिक व्यवस्थित हुई है। हालांकि कुछ उपभोक्ताओं में अभी भी जानकारी का अभाव देखा गया, जिसे अधिकारियों ने मौके पर ही मार्गदर्शन देकर दूर किया।







