best news portal development company in india

सरई में मेगा हेल्थ कैंप का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

SHARE:

सिंगरौली। जिले के सरई स्थित संदीपनी विद्यालय मैदान में आयोजित मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके ने किया। इस दौरान उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए डॉक्टरों से मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सरई स्थित संदीपनी विद्यालय मैदान में आयोजित मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचकर डॉक्टरों से उपचार व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभिन्न विभागों में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया, जिसमें नाक-कान-गला, जनरल मेडिसिन, हृदय रोग, श्वास एवं क्षय रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, मानसिक स्वास्थ्य, स्त्री रोग, सर्जरी, कैंसर, हड्डी एवं दंत रोग जैसी सेवाएं शामिल रहीं। साथ ही टीबी, कैंसर और कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने शिविर में पहुंचे मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उपचार की गुणवत्ता पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम हैं। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया, वहीं गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के लिए चिन्हित कर रेफर किया गया।

Leave a Comment