best news portal development company in india

चितरंगी में 93 जोड़ों ने लिए सात फेरे, राज्यमंत्री राधा सिंह बोलीं—हर बेटी की डोली खुशियों से उठे

SHARE:

सिंगरौली। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी के खेल मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 93 जोड़ों ने पूरे विधि-विधान के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। आयोजन में खुशियों का माहौल रहा और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा दृश्य देखने को मिला।

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत चितरंगी स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में भव्य विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 93 जोड़ों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री राधा सिंह शामिल हुईं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी की विदाई खुशी-खुशी हो। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी लेकर उन्हें सम्मानजनक अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम में वर-वधु पक्ष के लिए भोजन और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की व्यवस्था की गई थी, जिससे माहौल उत्सवमय बना रहा। बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन के साक्षी बने। अन्य स्थानों पर भी सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुए, जिनमें देवसर में 8, नगर परिषद बरगवां में 5 और नगर परिषद सरई में 11 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

Leave a Comment