best news portal development company in india

सिंगरौली में सामूहिक विवाह: 70 जोड़े बने जीवनसाथी, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

SHARE:

सिंगरौली। मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 70 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

नगर निगम क्षेत्र के 13 तथा जनपद पंचायत बैढ़न क्षेत्र के 57 जोड़ों का विवाह इस आयोजन में सम्पन्न हुआ। यह सामूहिक विवाह समारोह विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में परिजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण हर्षोल्लास और उत्साह से भर गया।

Leave a Comment