best news portal development company in india

सिंगरौली में झींगा पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, 26 मत्स्य पालकों ने लिया लाभ

SHARE:

सिंगरौली। मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत झींगापालन एवं अन्य मत्स्य पालन गतिविधियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र सिंगरौली में 13 से 16 मार्च तक किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक जय सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत झींगा पालन एवं अन्य मत्स्य पालन गतिविधियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र सिंगरौली में 13 से 16 मार्च तक किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक जय सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में जिले के तीनों विकासखंडों से आए 26 मत्स्य पालकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मत्स्य पालकों की आय बढ़ाना एवं पोषण सुरक्षा को मजबूत करना रहा। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ के वैज्ञानिक डॉ. सतेंद्र कुमार एवं दतिया के मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. योगेश चंद्र रेखारी ने गूगल मीट के माध्यम से महाझींगा पालन की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। वहीं वैज्ञानिक अखिलेश कुमार चौबे ने समन्वित खेती, झींगा पालन एवं अन्य मत्स्य गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सहायक संचालक मत्स्योद्योग मनोज अग्रवाल एवं मत्स्य निरीक्षक राकेश कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने इसे बेहद उपयोगी बताते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment