best news portal development company in india

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर डकैती, 48 घंटे में गिरोह गिरफ्तार, 1.35 करोड़ का मशरूका बरामद

SHARE:

धार। जिले के थाना बाग क्षेत्र में नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के महज 10 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर ली और 48 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी सहित अन्य सभी आरोपियों को दबोच लिया।

जिले के बाग थाना क्षेत्र में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर ली और 48 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी सहित अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, नगदी एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया है। कुल 1 करोड़ 35 लाख 57 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचाने वाले गिरोह का सफाया हुआ है और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में अन्य संभावित साथियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment