best news portal development company in india

सरई में 20-21 मार्च को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भोपाल के विशेषज्ञ देंगे इलाज

SHARE:

सिंगरौली। जिले के सरई में 20 और 21 मार्च 2026 को दो दिवसीय विशाल निःशुल्क मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला प्रशासन एवं एल.एन. मेडिकल कॉलेज और जे.के. हॉस्पिटल भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।

जिले के सरई में 20 और 21 मार्च को दो दिवसीय विशाल निःशुल्क मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन, एल.एन. मेडिकल कॉलेज एवं जे.के. हॉस्पिटल भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे। शिविर में हृदय, हड्डी, त्वचा, नेत्र, मानसिक, नाक-कान-गला, कैंसर, श्वास, दंत, शिशु रोग एवं स्त्री-प्रसूति सहित कई गंभीर बीमारियों का निःशुल्क परीक्षण और परामर्श दिया जाएगा। कलेक्टर गौरव बैनल ने शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को शिविर तक लाने पर जोर दिया है। साथ ही महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएं।

Leave a Comment