best news portal development company in india

संकल्प से समाधान अभियान में बड़ी सफलता, 44 हजार से अधिक आवेदन स्वीकृत

SHARE:

सिंगरौली। आमजन की समस्याओं के निराकरण और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। कलेक्टर गौरव बैनल के अनुसार, अभियान के तहत अब तक कुल 44,142 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 44,051 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं विभिन्न कारणों से 487 आवेदन निरस्त किए गए हैं, जबकि शेष लंबित प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है।

जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। अभियान के तहत अब तक हजारों लोगों को सीधा लाभ मिला है। कलेक्टर गौरव बैनल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत अब तक 44,142 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 44,051 का सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया गया है। वहीं 487 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए हैं, जबकि शेष प्रकरणों पर कार्यवाही जारी है। यह अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च तक चार चरणों में संचालित हो रहा है, जिसके तहत जिले भर में ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में शिविर लगाकर आमजन से आवेदन लिए जा रहे हैं।

Leave a Comment