IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले पांच बार की चैंपियन Chennai Super Kings (CSK) कानूनी विवाद में घिर गई है। फ्रेंचाइजी के खिलाफ Sun TV Network Limited ने Madras High Court में कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है। यह मामला टीम के जर्सी लॉन्च वीडियो में फिल्मों के गानों और डायलॉग्स के इस्तेमाल को लेकर सामने आया है।
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले पांच बार की चैंपियन Chennai Super Kings कानूनी विवाद में घिर गई है। टीम के खिलाफ Sun TV Network Limited ने Madras High Court में कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। यह विवाद टीम के जर्सी लॉन्च वीडियो में फिल्मों के गाने और डायलॉग इस्तेमाल करने को लेकर हुआ है।
जानकारी के अनुसार, 1 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जर्सी लॉन्च का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में पूर्व कप्तान MS Dhoni की एंट्री के दौरान सुपरस्टार Rajinikanth की फिल्मों Jailer, Jailer 2 और Coolie के गाने, डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक का उपयोग किया गया था। इन फिल्मों के ऑडियो अधिकार सन टीवी नेटवर्क के पास हैं।
सन टीवी नेटवर्क ने आरोप लगाया है कि बिना अनुमति इन ऑडियो ट्रैक्स का उपयोग कर कॉपीराइट का उल्लंघन किया गया है। कंपनी का कहना है कि दक्षिण भारत में रजनीकांत और संगीतकार Anirudh Ravichander के संगीत की लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए वीडियो को प्रमोट किया गया।
बताया जा रहा है कि कंपनी ने 1 मार्च को ही सीएसके को ई-मेल के जरिए आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने संबंधित वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया। इसके बावजूद सन टीवी नेटवर्क ने भविष्य में ऐसी सामग्री के इस्तेमाल पर रोक लगाने और संभावित व्यावसायिक लाभ का विवरण मांगते हुए मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। इस विवाद के सामने आने के बाद आईपीएल की अन्य फ्रेंचाइजियां भी सोशल मीडिया पर फिल्मों के गाने और डायलॉग इस्तेमाल करने को लेकर सतर्क हो गई हैं। हालांकि इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी तैयारियां जारी रखी हैं।
टीम की कप्तानी Ruturaj Gaikwad के हाथों में होगी, जबकि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज MS Dhoni भी टीम का हिस्सा हैं। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है।







