best news portal development company in india

संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों पर होगी कुर्की की कार्रवाई : महापौर

SHARE:

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर संपत्ति कर वसूली की वार्डवार समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बड़े बकायादारों द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी संपत्ति कर जमा नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई प्रस्तावित की जाए।

नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर संपत्ति कर वसूली की वार्डवार समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी वार्ड प्रभारी अपने-अपने वार्ड के बकायादारों से संपर्क कर उन्हें संपत्ति कर जमा करने के लिए नोटिस जारी करें। महापौर ने कहा कि ऐसे बड़े बकायादार, जो बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भी संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई प्रस्तावित की जाए। साथ ही संपत्ति कर वसूली के लिए वार्ड प्रभारी अपने-अपने वार्ड के पार्षदों का भी सहयोग लें। बैठक में जानकारी दी गई कि मोरवा जोन के कुछ दुकानदार संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे हैं और उनका कहना है कि उनकी संपत्तियों का अधिग्रहण एनसीएल द्वारा कर लिया गया है। इस पर महापौर ने निर्देश दिए कि जो दुकानदार कर जमा नहीं कर रहे हैं, उनके दुकान आवंटन को निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। महापौर ने कहा कि संपत्ति कर नगर निगम की आय का मुख्य स्रोत है, जिससे शहर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे समय पर कर का भुगतान कर नगर निगम का सहयोग करें, ताकि शहर के विकास कार्यों को गति मिल सके।

Leave a Comment