दमोह। जिले में एक सनसनीखेज वारदात में दसवीं के छात्र की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। छात्र जैसे ही बोर्ड परीक्षा का अंतिम पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकला, गेट के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। मृतक की पहचान ऋषि (15 ) पिता जगदीश अहिरवार निवासी इमलाई के रूप में हुई है। वह इमलाई गांव के हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था और शुक्रवार को उसका बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर था।
जिले में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दसवीं के छात्र की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। छात्र जैसे ही बोर्ड परीक्षा का अंतिम पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकला, गेट के पास पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। मृतक छात्र की पहचान ऋषि (15 ) पिता जगदीश अहिरवार निवासी इमलाई के रूप में हुई है। बताया गया कि ऋषि इमलाई के हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था और शुक्रवार को उसका बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर था। जानकारी के अनुसार परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही ऋषि Ojashwani Institute के गेट से बाहर निकला, तभी वहां पहले से मौजूद आधा दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया और अचानक चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब एक घंटे तक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले परीक्षा के दौरान ऋषि का कुछ सहपाठियों से विवाद हुआ था। उसी दौरान आरोपियों ने उसे आखिरी पेपर के दिन देख लेने की धमकी दी थी। मामले में HR Pandey ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने अब तक छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें से अधिकांश नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।







