best news portal development company in india

दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट, कपड़ा व्यापारी से 8 हजार के माल पर हाथ साफ

SHARE:

धमधा। जिले मे  नगर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। दोपहर करीब 12 बजे मुख्य मार्ग पर स्थित ब्लू लाइट ढाबा के सामने एक कपड़ा व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट की घटना सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

धमधा नगर में मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। ब्लू लाइट ढाबा के सामने अस्थायी रूप से कपड़ों की दुकान लगाने वाले व्यापारी से तीन युवकों ने करीब 8 हजार रुपये के कपड़े लूट लिए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने कई कपड़े पसंद किए और उन्हें बाइक पर रख लिया। जब व्यापारी टाकेश वर्मा ने पैसों की मांग की, तो एक युवक बाइक से उतरा और चाकू निकालकर उनकी ओर दौड़ पड़ा। अचानक हमले से घबराकर व्यापारी जान बचाने के लिए मौके से भागा और सीधे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर कांग्रेस महामंत्री राजीव गुप्ता ने इसे गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Comment