best news portal development company in india

बूंदी में भीषण सड़क हादसा: पूर्व सरपंच की मौत

SHARE:

राजस्थान। राजस्थान के बूंदी जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सरपंच बाबू मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हिण्डोली थाना क्षेत्र में पेंच की बावड़ी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार एसयूवी ने मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, जिस एसयूवी से हादसा हुआ वह सुरेश गुर्जर की बताई जा रही है। विधायक अपने पीए और गनमैन के साथ जयपुर से खानपुर लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोपेड के परखच्चे उड़ गए और पूर्व सरपंच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बूंदी जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में उमर गांव के पूर्व सरपंच बाबू मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हिण्डोली थाना क्षेत्र में पेंच की बावड़ी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार एसयूवी ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड के परखच्चे उड़ गए और पूर्व सरपंच ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि संबंधित एसयूवी सुरेश गुर्जर की थी, जो अपने पीए और गनमैन के साथ जयपुर से खानपुर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और समझाइश के बाद यातायात बहाल कराया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विधायक का कहना है कि मोपेड चालक गलत दिशा से आ रहा था, जबकि ग्रामीण पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment