इंटरनेशनल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय परिवहन मंत्री वायलेट मैथी के अनुसार, बस गौतेंग से जिम्बाब्वे जा रही थी। जिम्बाब्वे सीमा के पास एन1 राजमार्ग पर बस अचानक अनियंत्रित होकर एक गहरी खाई में जा गिरी।
दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में गुरुवार को एक भीषण बस दुर्घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस गौतेंग से जिम्बाब्वे जा रही थी। जिम्बाब्वे सीमा के पास एन1 राजमार्ग पर बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रांतीय परिवहन मंत्री वायलेट मैथी ने सार्वजनिक प्रसारक South African Broadcasting Corporation (SABC) को बताया कि अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। लिम्पोपो परिवहन विभाग ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसी क्षेत्र में अक्टूबर में भी एक बड़े बस हादसे में 42 लोगों की जान गई थी, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता फिर बढ़ गई है।







