best news portal development company in india

भिवाड़ी मे केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग और धमाके, 8 मजदूर जिंदा जले।

SHARE:

भिवाड़ी। जिले  के औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में एक केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी फैल गई कि फैक्ट्री में फंसे 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और फैक्ट्री के आसपास अफरातफरी मच गई।

देखे वीडियो-

औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद भीषण आग फैल गई। धमाके और आग की तीव्रता के कारण 8 मजदूर आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 9:30 बजे तीन-चार जोरदार धमाके हुए, जिससे फैक्ट्री में आग फैल गई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में केमिकल और गत्ते का स्टॉक रखा गया था। अनुमान है कि गैस सिलेंडर फटने से आग और धमाके और भीषण हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर आधा दर्जन दमकल वाहन पहुंचे और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें अभी भी एक मजदूर के फंसे होने की संभावना है। फैक्ट्री में केमिकल्स के साथ पटाखों के उत्पादन के कारण आग की तीव्रता बढ़ गई थी। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं और मृतक मजदूरों के परिजनों को राहत मुहैया कराई जा रही है।

Leave a Comment