best news portal development company in india

स्वच्छता कनेक्ट के तहत निगम सभागार में क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित

SHARE:

सिंगरौली। जिले के  नगर निगम द्वारा स्वच्छता कनेक्ट अभियान के अंतर्गत नगर निगम सभागार में एक महत्वपूर्ण क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला में शहर के विभिन्न संस्थानों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

जिले में स्वच्छता कनेक्ट अभियान के तहत नगर निगम सभागार में क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला में शहर के विभिन्न संस्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर स्वच्छ शहर के निर्माण में सहभागिता का संकल्प लिया। कार्यशाला में शैक्षणिक संस्थानों, होटल एवं अस्पताल संचालकों, आवासीय योजनाओं के प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, मैरेज गार्डन संचालकों, पेट्रोल पंप, मॉल, सिनेमा घरों के प्रतिनिधियों सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं के संधारणकर्ताओं की उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने और खुले में कचरा फेंकने पर रोक जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों, स्कूलों में स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन गतिविधियों और शहर के आरआरआर सेंटर के संचालन एवं संधारण में विभिन्न संस्थाओं की जिम्मेदारी तय करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने शपथ लेकर अपने-अपने संस्थानों में स्वच्छता नियमों का पालन सुनिश्चित करने और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का भरोसा दिया।

Leave a Comment