best news portal development company in india

पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, फेसबुक प्रेमी संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम

SHARE:

झांसी। जिले में रिश्तों को कलंकित कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने फेसबुक प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की गोली मारकर हत्या करा दी। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की इस गुत्थी को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

झांसी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने फेसबुक प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की गोली मारकर हत्या करवा दी। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक जगभान कुशवाहा रेलवे स्टेशन पर वेंडर का काम करता था। उसका शव 1 फरवरी की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। प्रारंभिक जांच में मामला उलझा हुआ नजर आ रहा था, लेकिन पुलिस ने सर्विलांस और कॉल डिटेल्स की मदद से पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि 31 जनवरी की रात मृतक की पत्नी किरण ने उसे किसी बहाने से घर से बाहर बुलाया। पहले से घात लगाए बैठे उसके प्रेमी शिव कुमार लोधी ने जगभान के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतक हर महीने परिवार के भरण-पोषण के लिए करीब 20 हजार रुपये भेजता था। करीब छह महीने पहले किरण की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से शिव कुमार से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अवैध संबंधों की जानकारी पति को लग गई, जिसके बाद घर में विवाद बढ़ने लगा। पूछताछ में यह भी सामने आया कि हत्या में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस की व्यवस्था के लिए पत्नी ने ही 9 हजार रुपये दिए थे। वारदात के बाद आरोपी मध्य प्रदेश भाग गया था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी किरण, उसके प्रेमी शिव कुमार लोधी और सहयोगी धर्मेंद्र लोधी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Comment