मुजफ्फरनगर। शहर के बुढ़ाना मोड़ पुलिस चौकी में शराब के नशे में दो युवकों द्वारा दरोगा की कुर्सी पर बैठकर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों संजीव और अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक किसी मामले को लेकर चौकी पहुंचे थे। वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं था। खाली चौकी देखकर उन्होंने मजाक में दरोगा की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिससे पुलिस हरकत में आई और युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
बुढ़ाना मोड़ पुलिस चौकी में शराब के नशे में दो युवकों द्वारा दरोगा की कुर्सी पर बैठकर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी संजीव और अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी मामले के सिलसिले में चौकी पहुंचे थे। वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। खाली चौकी देखकर उन्होंने मजाक में दरोगा की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों युवकों को हिरासत में लिया। हाल ही में सामने आए वीडियो में दोनों युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे शराब के नशे में थे और गलती से यह हरकत की। उन्होंने वादा किया कि भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं करेंगे। युवकों का कहना है कि मुजफ्फरनगर लौटते समय उनका रास्ते में एक्सीडेंट हुआ, जिसके लिए उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुई। मदद के लिए वे पुलिस चौकी पहुंचे और उसी दौरान मजाक में रील बना ली। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था के प्रति इस तरह की हरकत गंभीर है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।






