best news portal development company in india

सिंगरौली में ओलम्पियाड विजेताओं का हुआ सम्मान,कलेक्टर गौरव बैनल ने 30 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

SHARE:

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय ओलम्पियाड सम्मान समारोह में कलेक्टर गौरव बैनल ने प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कक्षा 2 से 8 तक के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 30 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय मॉडल संदीपनी विद्यालय चितरंगी के 9 छात्र शामिल रहे, जिनमें से 4 विद्यार्थियों ने अपने विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय ओलम्पियाड अंतर्गत प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर गौरव बैनल ने कक्षा 2 से 8 तक के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 30 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय मॉडल संदीपनी विद्यालय चितरंगी के 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 4 छात्रों ने अपने-अपने विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को स्कूल बैग और ट्रैक सूट भी प्रदान किए गए। मार्गदर्शक शिक्षकों को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना तनाव के लक्ष्य निर्धारित कर पूरी एकाग्रता से अध्ययन करें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक छात्र जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें