सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी जनगणना 2027 को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं और कार्य पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ संपन्न हो। जिला प्रभारी जनगणना वैभव अग्रवाल ने बताया कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल मोड में संपादित की जाएगी। पहली बार नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प दिया जा रहा है, जिससे वे स्वयं पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक में वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना को लेकर विस्तृत रणनीति तय की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में बताया गया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। नागरिकों को पहली बार स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का विकल्प भी मिलेगा। इसके लिए विशेष पोर्टल और मोबाइल एप की व्यवस्था की जा रही है।
दो चरणों में होगा कार्य
-
1 मई से 30 मई 2026: मकान सूचीकरण एवं भवन गणना
-
फरवरी 2027: जनसंख्या गणना
घर-घर जाकर सर्वे के दौरान भवन की स्थिति, मूलभूत सुविधाएं, स्वामित्व, शिक्षा, भाषा, आर्थिक गतिविधि सहित कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 और 27 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर, प्रगणक और पर्यवेक्षक शामिल होंगे। सभी की सूची डिजिटल रूप से संधारित की जाएगी।







