best news portal development company in india

बचपन में डकैतों के कब्जे से अपहरण हुई महिला,65 साल बाद अपने मायके लौटी।

SHARE:

हरदोई। हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में 80 वर्षीय रामश्री देवी को 65 साल बाद उनके मायके लौटने का सुखद अवसर मिला। रामश्री का अपहरण 15 साल की उम्र में डकैतों ने किया था। अपहरण के बाद उन्होंने अलीगढ़ में नया जीवन बसाया और सोहनलाल यादव से विवाह किया, उनके आठ बच्चे हुए।

जिले से एक हैरान करने वाला और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। 80 वर्षीय रामश्री देवी को 65 साल पहले, जब उनकी उम्र महज 15 साल थी, डकैतों ने किडनैप कर लिया था। उस वक्त उनका विवाह हुआ था, लेकिन गौना से पहले ही उनका अपहरण हो गया। इसके बाद रामश्री अलीगढ़ में सुरक्षित हुईं और सोहनलाल यादव से विवाह कर नई जिंदगी बसा ली। अपहरण के बावजूद रामश्री की यादें हमेशा मायके से जुड़ी रहीं। उनकी सबसे छोटी बेटी सीमा यादव ने अपनी मां को उनके जन्मस्थल तक पहुँचाने की ठानी। शुक्रवार को सीमा अपनी मां को लेकर सकाहा गांव में पहुंची, जहां उन्होंने अपने भाई और भाभी सहित रिश्तेदारों से मिलकर लंबित 65 साल की दूरी पूरी की। मुलाकात के दौरान आंसू और खुशियों का मिलाजुला माहौल रहा। सीमा यादव ने कहा कि यह पल उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी है, क्योंकि मां ने उम्र के आखिरी पड़ाव में अपने मायके का दर्शन कर अपने रिश्तेदारों से मिलकर वर्षों की यादों को जी लिया। यह घटना पूरे गांव के लिए भी एक भावुक और यादगार अनुभव साबित हुई।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें