सिंगरौली। नगर निगम कार्यालय में आयुक्त सविता प्रधान की अध्यक्षता में पार्षदों के साथ नगर विकास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के स्ट्रीट लाइट, सड़कों, नालियों और स्वच्छता व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि खराब लाइटों की शीघ्र मरम्मत की जाए और अंधेरे क्षेत्रों में नई लाइटें लगाई जाएं।
नगर निगम कार्यालय में आयुक्त सविता प्रधान की अध्यक्षता में पार्षदों के साथ नगर विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे और स्वच्छता व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि खराब स्ट्रीट लाइट की शीघ्र मरम्मत की जाए और अंधेरे क्षेत्रों में नई लाइटें लगाई जाएं। साथ ही प्रमुख और आंतरिक सड़कों के निर्माण, मरम्मत और गड्ढा मुक्त अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी। नाले-नालियों की सफाई और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी पार्षदों और अधिकारियों को दिए गए। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और नियमित निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। आयुक्त ने सभी पार्षदों से कहा कि वे अपने वार्डों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर साझा करें और प्रशासन के साथ समन्वय सुनिश्चित करें।







