best news portal development company in india

एक सप्ताह में निपटें लंबित राजस्व प्रकरण, वरना होगी जवाबदेही तय – कलेक्टर गौरव बैनल

SHARE:

सिंगरौली। जिला मुख्यालय में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग और अन्य संबंधित विभागों की कार्यप्रगति की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि उपखण्ड स्तर पर लंबित सभी राजस्व प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीमांकन, नामांतरण और बंटवारा जैसे मामलों में अनावश्यक देरी आम नागरिकों को परेशान करती है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समय-सीमा बैठक में प्रशासनिक सख्ती का संदेश देते हुए कलेक्टर गौरव बैनल ने साफ शब्दों में कहा कि लंबित राजस्व प्रकरणों को लेकर अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमांकन, नामांतरण और बंटवारा जैसे मामलों का विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह के भीतर निराकरण करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति पर भी नाराजगी जताई गई। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप प्रकरण बैंकों में भेजने और स्वीकृत मामलों में हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैंकों में लंबित प्रकरणों को तीन दिन के भीतर निपटाने की सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने अधिकारियों और बैंकर्स को संयुक्त रूप से सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। फ्लाई ऐश डंपिंग को लेकर खनिज विभाग को डंप साइट का निरीक्षण करने और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। वहीं संभावित जल संकट को देखते हुए पीएचई विभाग को गर्मी से पहले जल व्यवस्था दुरुस्त करने और जलस्तर गिरने वाले क्षेत्रों में हैंडपंपों में राइजिंग पाइप डालने के आदेश दिए गए। शिक्षा विभाग को चेतावनी दी गई कि फीस के नाम पर किसी भी छात्र को परीक्षा से वंचित न किया जाए। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें