best news portal development company in india

खुटार में राजमाता चुन कुमारी स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जुटा उत्साह,जनपद सदस्य हर्षित सिंह (रजमिलान) की सक्रियता से बढ़ रहा क्षेत्र का विकास

SHARE:

सिंगरौली। जिले के रजमिलान क्षेत्र में जनपद सदस्य हर्षित सिंह की सक्रिय कार्यशैली से विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने के लिए वे लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।जनपद सदस्य हर्षित सिंह द्वारा सड़क, पेयजल, स्वच्छता और शिक्षा से जुड़े कई कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। जरूरतमंद परिवारों की सहायता, युवाओं को खेल एवं रोजगार के लिए प्रेरित करने तथा सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने से वे क्षेत्र में लोकप्रिय होते जा रहे हैं।

जिले के खुटार में राजमाता चुन कुमारी स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार दुबे ने की। इस दौरान जनपद सदस्य हर्षित सिंह उर्फ रिशु सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोलानाथ शाह, सरपंच प्रतिनिधि संजय सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री मोहित कुशवाहा, उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा, उपसरपंच रामलल्लू शाह, समाजसेवी सुशील सोनी, रामदयाल शाह एवं अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क को प्रोत्साहित करते हैं। आयोजकों ने भी कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के लिए इस तरह के टूर्नामेंट निरंतर आयोजित किए जाएंगे। उक्त आयोजन खेल के साथ-साथ सामाजिक जुड़ाव और युवा प्रतिभाओं के विकास का भी उदाहरण बना।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें