बालोद। जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम माहुद (बी) में तीन साल की बच्ची प्रिया की कब्र से अज्ञात व्यक्ति ने उसका सिर निकाल लिया। घटना से परिजनों में गुस्सा और गांव में दहशत का माहौल है। कब्र के पास नींबू काटा गया और बंदन लगाया गया था, जिससे तंत्र क्रिया की आशंका जताई जा रही है। परिजन बच्ची के पूरे शरीर की मांग कर रहे हैं।
जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम माहुद (बी) में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। तीन साल की बच्ची प्रिया की कब्र से अज्ञात व्यक्ति ने उसका सिर निकाल लिया। घटना ने परिजनों को आक्रोशित कर दिया है और पूरे गांव में दहशत फैल गई है। कब्र के पास नींबू काटा और बंदन रखा मिला, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यह कोई तंत्र क्रिया से जुड़ा मामला हो सकता है। पुलिस ने BNS धारा 301 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।







