best news portal development company in india

मामूली विवाद बना जानलेवा: घर के पास पेशाब करने से रोका तो लोहे की रॉड से पीटकर हत्या

SHARE:

प्रयागराज। प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घर के पास पेशाब करने का विरोध करना 45 वर्षीय राजेश निषाद को भारी पड़ गया। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना मदौका इलाके में संजय गेस्ट हाउस के पास की है। पुलिस को रात में डायल 112 पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश निषाद को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में एक मामूली आपत्ति ने खौफनाक अंजाम ले लिया। घर के पास पेशाब करने का विरोध करने पर 45 वर्षीय राजेश निषाद की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, मदौका इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था। बारात में शामिल कुछ लोग राजेश निषाद के घर के पास पेशाब कर रहे थे। राजेश ने इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। रात में डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी सुनील कनौजिया समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मऊ जिले में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात है और शादी में शामिल होने प्रयागराज आया था। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और एहतियातन इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें