best news portal development company in india

सिंगरौली मे जादू-टोने के शक में दोहरी हत्या से दहला जिला।

SHARE:

सिंगरौली। जिले के अतरवा गांव में हुई दोहरी हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद जहां पूरे इलाके में दहशत है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच 21 वर्षीय युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य ग्रामीण घायल हो गए।

जिले के वारदात के बाद जागी पुलिस! दो हत्याओं ने खोली सुरक्षा दावों की पोल सिंगरौली। अतरवा गांव में गुरुवार तड़के हुई दोहरी हत्या की घटना ने न सिर्फ गांव को दहला दिया, बल्कि पुलिस की सक्रियता पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पहले से विवाद और तनाव की स्थिति होने के बावजूद पुलिस ने कोई एहतियाती कदम नहीं उठाए। 21 वर्षीय युवक द्वारा दो लोगों की निर्मम हत्या किए जाने और दो अन्य ग्रामीणों के घायल होने के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के व्यवहार को लेकर पहले भी चर्चाएं थीं, लेकिन पुलिस स्तर पर न तो निगरानी बढ़ाई गई और न ही किसी प्रकार की समझाइश या काउंसलिंग की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस नियमित गश्त और संवेदनशील मामलों में समय रहते हस्तक्षेप करती, तो इतनी बड़ी वारदात टाली जा सकती थी। घटना के बाद पुलिस का मौके पर पहुंचना और आरोपी को हिरासत में लेना मात्र औपचारिक कार्रवाई बताया जा रहा है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें